आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को सालमगढ़ में महत्वपूर्ण पहल की गई। लोकप्रिय विधायक एवं राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने अन्नपूर्णा रसोई का उद्घाटन कर योजना की शुरुआत की।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री हेमंत मीणा ने राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई को जरूरतमंद लोगों के लिए राहतकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे आमजन को कम लागत में बेहतर भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं और ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी प्रमुख रूप से दिखाई दी। सालमगढ़ में शुरू हुई अन्नपूर्णा रसोई को क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story