छोटीसादड़ी | हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी रजि. के तत्वावधान में तथा राजस्थान जयपुर की भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के चिकित्सकीय सहयोग से निंबाहेड़ा में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर ने जनसेवा और मानवीय सरोकारों का जीवंत उदाहरण पेश किया। शिविर में लगातार दूसरे दिन भी नेत्र रोगियों की भारी भीड़ देखी गई।

शिविर का आयोजन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी रजि. के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना के सुपुत्र, पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना के भतीजे स्वर्गीय हरीश आंजना, मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती गोपीबाई आंजना, पिताश्री स्वर्गीय भेरूलाल आंजना एवं बहिन स्वर्गीय श्रीमती कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में किया गया।

शिविर के दूसरे दिन ओपीडी का शुभारंभ छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी रजि. के मुख्य ट्रस्टी मनोहरलाल आंजना तथा चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान जयपुर की शिविर प्रभारी अधिकारी पूनम गुप्ता ने बताया कि शिविर के पहले और दूसरे दिन, अर्थात 25 और 26 दिसंबर को कुल 2487 से अधिक नेत्र रोगियों ने पंजीयन करवा कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इसमें पहले दिन 1505 और दूसरे दिन 982 मरीजों की नेत्र जांच की गई।

विस्तृत जांच के बाद कुल 558 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, और उनके ऑपरेशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी रजि. के सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि शिविर में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई परिवार, आंजना युवा शक्ति, निंबाहेड़ा और छोटी सादड़ी के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, नेत्र विशेषज्ञ और नर्सिंग कर्मी समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

इस विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों को निःशुल्क जांच, दवाइयां, ऑपरेशन, लेंस, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे दूर-दराज़ के ग्रामीण और जरूरतमंद लोग राहत पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story