छोटीसादड़ी। सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए महावीर इंटरनेशनल केंद्र, छोटी सादड़ी द्वारा स्वर्गीय मोतीलाल नरेडी की स्मृति में एक व्यापक नि:शुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नाथूलाल नरेडी, अरुण कुमार नरेडी एवं नरेडी परिवार के सहयोग से गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के माध्यम से आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवा की एक सशक्त तस्वीर देखने को मिली, जिसने सैकड़ों जरूरतमंदों को नई उम्मीद दी।

आयोजकों के अनुसार यह 56वां नेत्र जांच चिकित्सा शिविर एवं 25वां दंत जांच चिकित्सा शिविर था, जिसमें कुल 145 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जांच के उपरांत 75 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित कर विशेष बस व्यवस्था के माध्यम से गोमाबाई नेत्रालय, नीमच भेजा गया। इसके साथ ही 13 रोगियों को नि:शुल्क चश्मे, 11 रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 30 रोगियों को उन्नत जांच एवं उपचार के लिए नीमच रेफर किया गया।

शिविर के अंतर्गत दंत चिकित्सा सेवाएं भी समान रूप से प्रभावशाली रहीं। विश्नोई डेंटल केयर द्वारा आयोजित दंत जांच शिविर में कुल 57 दंत रोगियों की जांच की गई और आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की गईं। दंत चिकित्सा टीम में डॉ. रोशन, डॉ. कौशल एवं डॉ. दीपा ने अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया।

महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सचिव लोकेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर नाथूलाल नरेडी, अरुण कुमार नरेडी एवं विमला देवी नरेडी का पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। विमला देवी नरेडी ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में रीजन-सात के डायरेक्टर कांतिलाल दक ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं अमृतलाल बंडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दिन-दुखियों की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा है,” जो उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणास्रोत बना।

इस अवसर पर गोमाबाई नेत्रालय की टीम से चंदा चावला, किट्टू जाटव, लेखराज गायरी, खुशी एवं टीना का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक राजमल मुरडिया, अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी, सचिव लोकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सौभाग सिंह मेहता सहित महावीर इंटरनेशनल के अनेक वीर सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम भी बनता है। छोटीसादड़ी में आयोजित यह शिविर जरूरतमंदों के लिए राहत और आशा का प्रतीक बनकर सामने आया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story