प्रतापगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ की ओर से शनिवार को राजकीय जनजातीय आवासीय छात्रावास परिसर में विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान औषधीय एवं छायादार प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

यह पौधारोपण अभियान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष आशा कुमारी, सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल, एनडीपीएस न्यायालय के विशिष्ट न्यायाधीश सुरेश चंद बंसल, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश महेन्द्र कुमार दवे, विशिष्ट न्यायाधीश वैभव कुमार टेलर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिप्ती स्वामी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता, सिविल न्यायाधीश तन्वी गोस्वामी, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश स्तुति राठी, ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी तुषार शर्मा सहित न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुन्दर लाल खारोल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिप्ती स्वामी ने पौधारोपण के सामाजिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फलदार एवं औषधीय पौधे पोषण, स्वास्थ्य और आय के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वहीं जेल अधीक्षक सौरभ स्वामी, सीडीईओ गोपाल जोशी और डीएफओ सुरेश अग्रवाल ने जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल कांठलवीरा केन्द्र प्रतापगढ़ की अध्यक्ष दिप्ती चंडालिया, संस्था के पदाधिकारी, न्यायिक कर्मचारी, छात्रावास के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वन विभाग की ओर से पौधारोपण के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story