धरियावद में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 2150 लीटर वाश और 10 भट्ठियां नष्ट
विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत गागरी और मूंगाणा सहित कई गांवों में दबिश, 28 लीटर हथकढ़ शराब जब्त कर 3 मामले दर्ज।

धरियावद तहसील के विभिन्न गांवों में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण केंद्रों पर की गई छापेमारी और भट्ठियां ध्वस्त करने का दृश्य।
आबकारी आयुक्त द्वारा संचालित विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत धरियावद तहसील क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान कई गांवों में एक साथ रेड और गश्त कर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया।
आबकारी निरीक्षक वृत्त छोटीसादड़ी के नेतृत्व में आबकारी थाना प्रतापगढ़ एवं धरियावद की संयुक्त टीम ने गांव गागरी, दंतलिया, भणावता, जीवा तालाब, मूंगाणा, बोरिया, कुमारी एवं भटवाड़ा में व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कुल 03 अभियोग दर्ज किए गए।
कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 28 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की। वहीं मौके पर तैयार किया जा रहा करीब 2150 लीटर वाश नष्ट किया गया तथा 10 अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान को लेकर विभाग की सख्ती ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ा संदेश दिया है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
