धरियावद: चर्म रोग निदान शिविर में 70 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज द्वारा आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉ. गौरांग शाह ने परामर्श दिया और दवाइयां वितरित की गईं।

धरियावद की महावीर वाटिका में आयोजित चर्म रोग शिविर के दौरान मरीजों का पंजीकरण करती जैन दशा नरसिंहपुरा समाज की युवा टीम।
धरियावद के कल्याणपुर रोड स्थित निजी महावीर वाटिका में मंगलवार को दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज के तत्वाधान में एकदिवसीय चर्म रोग निदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 70 से अधिक मरीजों का दोपहर तक चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार कर परामर्श दिया गया। शिविर को लेकर दिनभर शिविर स्थल पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए ग्रामीण एवं नगर वासियों की भीड़ कतारें देखने को मिली।
शुभारंभ और आयोजन की रूपरेखा
शिविर की शुरुआत चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दशा नरसिंहपुरा समाज अध्यक्ष अरविंद पचौरी एवं समाज सेठ दिनेश कुमार के सानिध्य निर्देशन में आयोजित शिविर में अहमदाबाद के मशहूर चर्म रोग हर्बल विशेषज्ञ गौरांग शाह भी मौजूद रहे जिन्होंने चर्म रोग से पीड़ित मरीजों ग्रामीणों को उपचार परामर्श दिया साथ ही चर्म त्वचा रोग से पीड़ित रोगियों को उपचार के साथ दवाइयां दी गई तथा आगे की प्रक्रिया समझाई गई।
मरीजों की भारी भीड़ और परामर्श प्रक्रिया
इधर चर्म रोग निदान शिविर को लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी ग्रामीण उपचार परामर्श के लिए सुबह से शिविर स्थल पर पहुंचने लगे थे, जहां शिविर में मौजूद चर्म रोग चिकित्सकों की एक टीम को अपने चर्म एवं त्वचा रोग से संबंधित रोगों का उपचार करवाया। इस दौरान जिन ग्रामीणों को चर्म रोग की ज्यादा समस्या थी उनको अहमदाबाद के मशहूर हर्बल चर्म रोग विशेषज्ञ गौरांग शाह ने विशेष परामर्श काउंसलिंग कर दवाइयां दी।
समाज की सक्रिय भूमिका
जैन दशा नरसिंहपुरा समाजजन के अध्यक्ष अरविंद पचौरी के अनुसार शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का समाज की युवा टीम द्वारा पंजीयन किया गया इस दौरान 70 से अधिक मरीजों का पंजीयन किया गया। शिविर में अध्यक्ष अरविंद पचौरी, महामंत्री सूर्य प्रकाश बोहरा, युवा अध्यक्ष विशाल, अभिषेक भवरा मय टीम ने पंजीयन से लेकर मरीजों की बैठक व्यवस्था में लगे रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
