छोटीसादड़ी में हुआ 195वां नेत्रदान, महावीर इंटरनेशनल की अनूठी पहल
महावीर इंटरनेशनल और रोटरी क्लब नीमच के सहयोग से स्वर्गीय भगवती देवी नाहर की स्मृति में नेत्रदान का सफल आयोजन किया गया।

छोटीसादड़ी में महावीर इंटरनेशनल और रोटरी क्लब नीमच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्रदान कार्यक्रम में नाहर परिवार के सदस्य और संस्था पदाधिकारी उपस्थित रहे।
छोटीसादड़ी। मृत्यु के उपरांत भी जीवन को नई दृष्टि प्रदान करने की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, महावीर इंटरनेशनल एवं रोटरी क्लब नीमच के संयुक्त तत्वावधान में एक और प्रेरणादायक नेत्रदान संपन्न हुआ। यह महावीर इंटरनेशनल छोटीसादड़ी केंद्र द्वारा किया गया 195वां सफल नेत्रदान है, जिससे दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सकेगी। यह पुनीत कार्य स्वर्गीय भगवती देवी पत्नी शांतिलाल नाहर की स्मृति में उनके पुत्रों अरविंद नाहर एवं अजीत नाहर द्वारा संपन्न कराया गया।
नेत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया गोमाबाई नेत्रालय की टीम के विशेषज्ञ कमलाशंकर नागदा एवं राजेश राठौर द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस भावुक और प्रेरणादायक अवसर पर महावीर इंटरनेशनल छोटीसादड़ी केंद्र के अध्यक्ष कैलाशगिरी गोस्वामी और सचिव लोकेश जायसवाल ने उपस्थित रहकर स्वजन का आभार व्यक्त किया। सचिव लोकेश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था समाज के सहयोग से निरंतर इस महादान अभियान को गति दे रही है।
इस अवसर पर सुरेश कुमार जैन, विजय जैन, लक्ष्मीनारायण चौहान, ललित, धर्मचंद नाहर, सुनील नागोरी सहित नाहर परिवार की सदस्य आशा, सुनीता, प्रिया एवं परिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने नेत्रदान को सर्वोपरि 'महादान' की संज्ञा दी और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्य हेतु आगे आने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
