छोटीसादड़ी। धोलापानी पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान अवैध एमडी परिवहन कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और संबंधित वाहन जब्त किए गए।

धोलापानी थाना अधिकारी प्रवीण कुमार चारण ने बताया कि बरोल घाटे की तरफ से एक काले रंग की मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक शाहरूख खान पुत्र हकीम खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ और उसके पीछे बैठे दिलावर खान पुत्र हकीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ ने हड़बड़ी में वाहन भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत घेरा डालकर दोनों को रोका और पूछताछ की।

जांच के दौरान बरोल घाटे की तरफ से एक नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी दिखाई दी। इसके चालक रहिम खान पुत्र इकबालखान, उम्र 27 वर्ष, निवासी हथुनिया, और पीछे बैठे सफीउल्लाह पुत्र हमजुल्लाह पठान, उम्र 32 वर्ष, निवासी हथुनिया थे। मोटरसाइकिल चालक के पीछे बैठा सफीउल्लाह भागने में सफल हो गया, लेकिन रहिम खान को पुलिस ने घेरा डालकर रोका।

रहिम खान के पास संदेहास्पद वस्तु होने की आशंका के चलते उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके सफेद प्रिंटेड टीशर्ट के नीचे छुपाई गई एक पोलिथीन थैली से कुल 1 किलो 203 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शाहरूख खान और दिलावर खान पुलिस की निगरानी में आगे-आगे चलकर उनके परिवहन मार्ग का खाका तैयार कर रहे थे।

धोलापानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान को और मजबूती मिली है।

धोलापानी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है, बल्कि यह अवैध मादक पदार्थों के वितरण और तस्करी पर अंकुश लगाने में भी महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story