छोटीसादड़ी में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
छोटीसादड़ी के राजकीय बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

छोटीसादड़ी के हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले के दौरान विजेता विद्यार्थियों और अतिथियों के साथ मौजूद शिक्षकगण।
छोटीसादड़ी के शिवाजी मार्ग स्थित हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनोद खटीक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रूप किशोर मीणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसुंदा की प्राचार्या चंद्रकांता वर्मा ने की। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, यूसीईईओ घनश्याम शर्मा, आरपी नरेंद्र सोनी एवं वरिष्ठ सहायक घनश्याम मेनारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा कार्यवाहक प्राचार्या सरस्वती साहू ने की। जूनियर वर्ग के जोन प्रथम में आयोजित शब्दों की पहचान प्रतियोगिता में वर्षा प्रजापत ने प्रथम, सोनिया जाटव ने द्वितीय तथा सुहाना मंसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जोन द्वितीय की कोण वर्ग प्रतियोगिता में चीना आंजना, कल्पना मीणा एवं खुशी सुथार ने स्थान प्राप्त किया। वहीं, जोन तृतीय की संख्या ज्ञान प्रतियोगिता में शगुन जाटव प्रथम, हिमांशी जांगिड़ द्वितीय तथा कार्तिक मालवीय तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग के जोन प्रथम में आयोजित साहित्यिक वृक्ष प्रतियोगिता में मोनिका बैरागी ने प्रथम, जैहरा बोहरा ने द्वितीय तथा खुशी टेलर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जोन द्वितीय की स्कॉलर योजनाएं प्रतियोगिता में नव्या पाटीदार प्रथम, समीक्षा मीणा द्वितीय तथा निकिता कुंवर तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार, जोन तृतीय की रोजगार कौशल प्रतियोगिता में प्रिया त्रिपाठी ने प्रथम, सविता धाकड़ ने द्वितीय तथा निर्मला आंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंजलि तेली ने किया, जबकि व्याख्याता मोतीलाल मेनारिया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्याख्याता रितु गुप्ता, सुगना रेगर, संतोष सुथार, दीपक शर्मा, प्रियंका जैन, राकेश प्रजापत, किरण रेगर, मोनिका जैन, डिम्पल पारीक, रसना जाट, पुष्पा गमेती और माया प्रजापत सहित ब्लॉक से आए दल प्रभारी, संविदा कार्मिक एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
