छोटीसादड़ी: अन्नपूर्णा माता मंदिर की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर गांधी चौराहा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
छोटीसादड़ी में अन्नपूर्णा माता मंदिर की कृषि भूमि से अतिक्रमण हटाने और मोक्षधाम मार्ग पर विश्राम घाट निर्माण की मांग को लेकर गांधी चौराहा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता माणक वैष्णव के नेतृत्व में नगरवासियों ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

छोटीसादड़ी नगर में धार्मिक आस्था और जनसुविधाओं से जुड़े दो अहम मुद्दों को लेकर सोमवार से गांधी चौराहा पर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत हो गई। नीमच मार्ग स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर की कृषि भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा मोक्षधाम मार्ग पर क्षतिग्रस्त विश्राम घाट के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर यह आंदोलन सामाजिक कार्यकर्ता माणक वैष्णव के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता निभाई।
धरने की शुरुआत से पूर्व सोमवार सुबह करीब 10 बजे सभी सहभागी अन्नपूर्णा माता मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत आशीर्वाद लेने के बाद नगर पालिका कार्यालय के बाहर गांधी चौराहा पर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर दिनभर नगरवासियों का आना-जाना लगा रहा और लोगों ने आंदोलन के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया।
धरने को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता माणक वैष्णव ने कहा कि अन्नपूर्णा माता मंदिर की कृषि भूमि पर हो रहा अतिक्रमण न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि मंदिर से जुड़ी परंपराओं और अधिकारों पर भी आघात है। वहीं मोक्षधाम मार्ग पर स्थित विश्राम घाट लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिसके कारण अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इन दोनों मुद्दों को लेकर प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नागरिकों में गहरा आक्रोश है।
माणक वैष्णव ने नगरवासियों से अपील की कि वे जनहित से जुड़े इन मुद्दों के समाधान के लिए धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रशासन का ध्यान समस्याओं की गंभीरता की ओर आकृष्ट करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो धरना अनिश्चितकालीन जारी रहेगा और आगे चलकर भूख हड़ताल तथा आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरने के दौरान पूर्व सरपंच शिवलाल गुर्जर, कैलाश तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, शंकरलाल मीणा, मुकेश शर्मा, शेखर सोनी, पारस चौहान, कन्हैयालाल गुर्जर, ओमप्रकाश प्रजापत, बाबूलाल तेली और दयाराम गायरी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं आमजन ने आंदोलन को समर्थन दिया। यह धरना न केवल धार्मिक संपत्ति की सुरक्षा, बल्कि नगर की मूलभूत सुविधाओं के संरक्षण की मांग को लेकर एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है।
- छोटीसादड़ी में अन्नपूर्णा माता मंदिर भूमि अतिक्रमणगांधी चौराहा अनिश्चितकालीन धरना छोटीसादड़ीमोक्षधाम मार्ग विश्राम घाट निर्माण मांगअन्नपूर्णा माता मंदिर कृषि भूमि विवाद छोटीसादड़ीमाणक वैष्णव धरना आंदोलनChhoti Sadri Annapurna Mata Mandir land encroachment protestChhoti Sadri Gandhi Chowk indefinite dharnaMokshdham road resting shed demand Chhoti SadriRajasthan lawyer doctorate honor newsAnnapurna Mata temple land issue Chhoti Sadrimunicipal administration protest Chhoti Sadripeaceful protest Gandhiwadi andolan Chhoti Sadri

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
