छोटी सादड़ी। नगर पालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को छोटी सादड़ी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर पालिका के 25 वार्डों के 25 मतदान केंद्रों पर कुल 83.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 14,670 मतदाताओं में से 12,218 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 58 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया।

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। छोटी सादड़ी में कुल 83.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पूरे मतदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। एसडीएम यतींद्र पोरवाल ने मतदान प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गई।

मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ छोटी सादड़ी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने एसडीएम यतींद्र पोरवाल से विभिन्न मतदान बूथों पर मतदान की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।

मतदान के दौरान तहसीलदार, डीवाईएसपी रामेश्वरलाल और थाना अधिकारी कैलाश चंद्र सोनी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी करते रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। कुल मिलाकर छोटी सादड़ी में नगरपालिका चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

मतदान प्रतिशत की बात करें तो वार्ड 1 में 89.11 प्रतिशत, वार्ड 2 में 85.67 प्रतिशत, वार्ड 3 में 90.49 प्रतिशत, वार्ड 4 में 82.09 प्रतिशत, वार्ड 5 में 84.27 प्रतिशत, वार्ड 6 में 84.92 प्रतिशत, वार्ड 7 में 87.32 प्रतिशत, वार्ड 8 में 81.54 प्रतिशत, वार्ड 9 में 65.57 प्रतिशत, वार्ड 10 में 72.08 प्रतिशत, वार्ड 11 में 86.34 प्रतिशत, वार्ड 12 में 80.43 प्रतिशत, वार्ड 13 में 80.43 प्रतिशत, वार्ड 14 में 91.02 प्रतिशत, वार्ड 15 में 88.03 प्रतिशत, वार्ड 16 में 90.89 प्रतिशत, वार्ड 17 में 85.39 प्रतिशत, वार्ड 18 में 90.86 प्रतिशत, वार्ड 19 में 87.43 प्रतिशत, वार्ड 20 में 83.24 प्रतिशत, वार्ड 21 में 85.31 प्रतिशत, वार्ड 22 में 90.01 प्रतिशत, वार्ड 23 में 83.61 प्रतिशत, वार्ड 24 में 87.60 प्रतिशत और वार्ड 25 में 76.31 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव में सबसे अधिक मतदान वार्ड 14 में 91.02 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान वार्ड 9 में 65.57 प्रतिशत दर्ज किया गया। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी दिन ईवीएम खुलेंगी और 25 वार्डों के 58 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला सामने आएगा।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story