छोटीसादडी: विद्या निकेतन में छात्राओं को 101 सेनेटरी नैपकिन वितरित
महावीर इंटरनेशनल के गरिमा प्रोजेक्ट के तहत गोमाना दरवाजा स्थित विद्यालय में "झिझक छोड़ो चुप्पी तोड़ो" कार्यक्रम के साथ नेत्रदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

छोटीसादडी के विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन भेंट करते संरक्षक गुणवन्त लाल बंडी, डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक एवं अन्य सदस्य।
छोटीसादडी नगर के गोमाना दरवाजा स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में छात्राओं को "झिझक छोड़ो चुप्पी तोड़ो" और महावीर इंटरनेशनल के गरिमा प्रोजेक्ट के तहत छात्राओं को 101 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
गरिमा प्रोजेक्ट और नेत्र चिकित्सा जागरूकता
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक गुणवन्त लाल बंडी व रीजन सात के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक ने की। महावीर इंटरनेशनल के सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया की रीजन सात के डिप्टी डायरेक्टर ने "महावीर इंटरनेशनल के नेत्रदान व, मोतियाबिंद निशुल्क नेत्र ऑपरेशन के बारे में जानकरी दी गई।"
विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वागत एवं उपस्थिति
इस अवसर पर विद्या निकेतन विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश बैरागी व स्टॉफ ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र अध्यक्ष कैलाशगिरी गोस्वामी, सचिव लोकेश जायसवाल, मनीष लसोड, लक्ष्मीनारायण चौहान और लोकेश रेगर मौजूद रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
