छोटीसादड़ी। सोनी समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे 16 दिवसीय गणगौर महोत्सव तीज के अवसर पर महिलाओं द्वारा सज-धज कर ईसर गणगौर की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की गई। महिलाओं द्वारा अपने अखंड सौभाग्य की कामना एवं बालिकाओं द्वारा सुयोग्य वर की कामना हेतु एवं सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की गई।

पूजन विधि और श्रृंगार का विधान

इस दौरान ईसर गणगौर की प्रतिमा को फूलों से सजाकर उनका श्रृंगार किया गया एवं उन्हें पानी पिलाया गया। महिलाओं ने दूर्वा, अक्षत, मौली, कुमकुम, हल्दी, मेहंदी आदि से पूजा-अर्चना की। "ईसर गणगौर को फल एवं मिठाई का भोग लगाया गया" और पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ परंपराओं का निर्वहन किया गया।





भव्य सवारी और नगर भ्रमण

महिलाओं द्वारा श्री चारभुजा मंदिर से गणगौर की भव्य सवारी निकाली गई। यह सवारी नगर के सदर बाजार, गांधी चौराहा, प्रताप चौक सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः श्री चारभुजा मंदिर पहुंची जहाँ पर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल रहा और समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story