छोटीसादड़ी। भंवरमाता रोड स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर के पास बने पक्के चबूतरे को हटाने की आशंका को लेकर गुरुवार को लोगों ने कड़ा विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चबूतरा नहीं हटाने की मांग की।

भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का केंद्र है चबूतरा

ज्ञापन में बताया कि भंवरमाता रोड के पास स्थित सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर के निकट नगरपालिका द्वारा जनता की मांग पर पक्का चबूतरा बनवाया गया था। यहाँ पर महिलाएं बैठकर भजन-कीर्तन करती हैं और अन्नकूट जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान प्रसाद बनाकर वितरण भी किया जाता है। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने पहले उपखंड कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और रामधुन का पाठ किया।

प्रशासन पर दबाव और आंदोलन की चेतावनी

इसके बाद उन्होंने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि "कुछ लोग नगर पालिका प्रशासन पर चबूतरे को हटाने का दबाव बना रहे हैं।" लोगों ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक गतिविधियों से जुड़े इस चबूतरे को नहीं हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चबूतरे को हटाने की कार्रवाई की जाती है तो इसका विरोध किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

इस दौरान नारायण लाल जटिया, मोहनलाल गायरी, जगदीश प्रसाद शर्मा, रमन गोदावत, भेरूलाल मेघवाल, बाबूलाल कंडारा, नरेंद्र टेलर, एडवोकेट प्रकाश साहू, पुजारी ओमप्रकाश जावरी, अशोक मेनारिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story