छोटीसादड़ी। होली पर्व पर आयोजित शिवरात्रि मेले की इस वर्ष शुरुआत अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से मेला व्यापारियों में मायूसी छा गई है। शुरुआती दिनों में ग्राहकी नहीं मिलने से नुकसान की आशंका को देखते हुए व्यापारियों ने मेला अवधि बढ़ाने की मांग उठाई है। इस संबंध में गुरुवार को मेला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उपखंड कार्यालय पहुंचा और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मेले की अवधि 11 मार्च तक बढ़ाने की मांग की।

व्यापारिक घाटे की आशंका और प्रशासन से गुहार

व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वे दूर-दूर से छोटीसादड़ी शिवरात्रि मेले में झूले और दुकानें लगाने के लिए आए हैं। प्रशासन की ओर से इस बार मेला 28 फरवरी से प्रारंभ किया गया, लेकिन 28 फरवरी से 3 मार्च तक मेले में ग्राहकी नहीं होने के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। व्यापारियों का कहना है कि 4 मार्च से ही मेले में भीड़ बढ़नी शुरू हुई, जिसके बाद व्यापार में कुछ हलचल आई।

भारी निवेश और समय विस्तार की आवश्यकता

"झूले और दुकानें लगाने में परिवहन, किराया, मजदूरी सहित अन्य व्यवस्थाओं पर काफी खर्च होता है।" व्यापारियों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि "शुरुआती दिनों में व्यापार नहीं होने से अधिकांश व्यापारी अभी तक अपना खर्च भी नहीं निकाल पाए हैं।" ऐसे में यदि मेले की अवधि बढ़ा दी जाती है तो व्यापार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा और आर्थिक नुकसान की भरपाई भी हो पाएगी। व्यापारियों ने प्रशासन से मेले की अवधि बढ़ाकर 11 मार्च तक करने की मांग की है, ताकि झूला संचालकों और दुकानदारों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति

ज्ञापन देने वालों में फिरोज, दिलकरीम, वी. शर्मा, शाहरुख, कालू, भोगेश, विष्णु, मनी, भगवान, लक्ष्मीनारायण और नरेश गोबर सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story