छोटीसादड़ी: कार की टक्कर से गैस सप्लाई करने वाले युवक की मौत
धामनियां रोड पर तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, जिला चिकित्सालय नीमच में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

छोटीसादड़ी के धामनियां रोड पर सड़क हादसे के बाद घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उपखंड क्षेत्र के धामनियां रोड स्थित गांव की मुख्य सड़क पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसेड़ी कुण्डाल गांव निवासी पारस कुमावत पुत्र शंभूलाल कुमावत गैस सिलेंडर सप्लाई करने के कार्य हेतु वाहन से धामनियां रोड क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान वे अपने वाहन से नीचे उतरे ही थे कि छोटीसादड़ी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पारस कुमावत लगभग 15 फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर भी टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को जिला चिकित्सालय नीमच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छोटीसादड़ी उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह दर्दनाक घटना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को एक बार फिर उजागर करती है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
