छोटीसादड़ी। नीमच-छोटीसादड़ी स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह दो बाइकों के बीच हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली आमने-सामने की भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों पर सवार लोग हवा में उछलकर करीब 30 फीट दूर जा गिरे। इस हृदयविदारक हादसे में एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे नाराणी गांव निवासी 65 वर्षीय शंकरलाल कुमावत उर्फ टेलर पुत्र चौथमल कुमावत अपनी पत्नी गौरी बाई के साथ बाइक पर सवार होकर छोटीसादड़ी के लिए निकले थे। अभी वे नाराणी चौकी और पेट्रोल पंप के मध्य पहुंचे ही थे कि सामने से नीमच की ओर जा रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर तत्काल 108 एम्बुलेंस के पायलट सुभाष कुमावत व ईएमटी जयेश वैष्णव मौके पर पहुंचे और लहूलुहान घायलों को उप जिला चिकित्सालय छोटीसादड़ी पहुंचाया।

चिकित्सालय में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शंकरलाल कुमावत को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी गौरी बाई की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उदयपुर रेफर किया गया। दूसरी बाइक पर सवार रेवड़ा निवासी (वर्तमान निवासी छायण कला) सुरेश उर्फ फोरू पुत्र कचरू मीणा एवं छायण कला निवासी ताराचंद मीणा भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनीष उपाध्याय ने घायलों को एम्बुलेंस से उतारने, इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाने में सक्रिय सहयोग किया। चिकित्सालय प्रशासन ने जन सहयोग से घायलों के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हाईवे पर हुई इस भीषण दुर्घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की आवश्यकता को पुनः रेखांकित किया है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story