छोटीसादड़ी। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड में पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर मालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मौके पर जेसीबी चलाने वाला, ट्रैक्टर चालक, अवैध खनन कर मिट्टी भरवाने वाला तथा जेसीबी चालक शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की रात वनखंड सुक्कड़-मोहनपुरा तलाई के पास अवैध खनन की सूचना मिलने पर रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने मौके पर चल रही जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर को रुकवाया। आरोप है कि इस दौरान अवैध खनन में शामिल लोगों ने वनकर्मियों के साथ गाली-गलौच और धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। इसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर लेकर चालक मौके से भाग गया।

रेंजर प्रतापसिंह ने डंपर का पीछा किया। घाटी वाले बालाजी मंदिर रोड पर डंपर को रोकने के दौरान चालक ने कथित रूप से डंपर रेंजर के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने 25 सितंबर को मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा बावरी को गिरफ्तार किया था। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने रविवार को अवैध खनन में संलिप्त बताए गए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मोहनपुरा थाना छोटीसादड़ी निवासी 42 वर्षीय प्रकाश पुत्र रंगलाल धाकड़, जो जेसीबी व ट्रैक्टर मालिक है; मोहनपुरा निवासी 19 वर्षीय हरिश पुत्र प्रकाश धाकड़, जो मौके पर जेसीबी चलाने वाला है; पीथलवडी खुर्द थाना छोटीसादड़ी निवासी 18 वर्षीय विक्रम पुत्र नानुराम मोग्या, जो ट्रैक्टर चालक है; पीथलवडी खुर्द थाना छोटीसादड़ी निवासी 34 वर्षीय दिनेश पुत्र ताराचन्द मोग्या, जो अवैध खनन कर मिट्टी भरवाने वाला है; तथा अखेपुर कालाखेत थाना धोलापानी निवासी 25 वर्षीय नारायण पिता खानुराम मीणा, जो जेसीबी चालक है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अवैध खनन, मौके पर मौजूद मशीनरी और रेंजर हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कैलाशचन्द्र, पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत की मौत से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अवैध खनन नेटवर्क से जुड़े पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर जब्ती जांच के अगले महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story