छोटीसादड़ी में समाजसेवी प्रकाश कुमावत के जन्मदिवस के अवसर पर मानव सेवा को समर्पित एक विशाल रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा और सहयोग की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। भारत विकास परिषद शाखा छोटीसादड़ी एवं सेवा उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार बंबोरिया ने की। अति विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा, रेखा वोरा एवं रोड़ी बाई कुमावत मौजूद रहीं। स्वागत भाषण में भारत विकास परिषद जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमावत ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से अपने जन्मदिवस पर जनसेवा के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करते आ रहे हैं।

मुख्य अतिथि यतींद्र पोरवाल ने मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत विकास परिषद के सेवा, समर्पण, सहयोग और संपर्क के सिद्धांतों की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी समाजसेवा और कुमावत के योगदान की प्रशंसा की। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार बंबोरिया ने शाखा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आयोजन की सराहना की।

शिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर की टीम द्वारा 36 यूनिट तथा जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ की टीम द्वारा 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिससे कुल 68 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। वहीं पेसिफिक मेडिकल हॉस्पिटल, भीलों का बेदला की टीम द्वारा 107 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर रेफर किया गया।

समापन समारोह में पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ोली एवं प्रांतीय वित्त सचिव सत्यनारायण चेचाणी ने रक्तदाताओं एवं मेडिकल टीम का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह गौशाला में गायों को हरी घास भी खिलाई गई। आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम का संचालन छगनलाल उपाध्याय ने किया। पूरा आयोजन क्षेत्र में सेवा कार्यों की मिसाल के रूप में देखा गया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story