छोटीसादड़ी। क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि रविवार को 132 केवी जीएसएस छोटीसादड़ी पर विद्युत उपकरणों के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इस कारण सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों के फीडर रहेंगे प्रभावित

विद्युत प्रसारण केंद्र के सहायक अभियंता अनिल बैरवा ने बताया कि "132 केवी जीएसएस छोटीसादड़ी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर—छोटीसादड़ी, रामदेवजी, बरवाड़ा, धामनिया, गणेशपुरा, कारूण्डा एवं गागरोल—की सप्लाई इस दौरान पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।"

विभाग की अपील और कार्य की आवश्यकता

विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि "निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग प्रदान करें।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story