छोटीसादड़ी। राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तस्करी की काली कमाई से खरीदी गई करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर 2021 को छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 17 कट्टों में भरा 343 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया था। इस संबंध में थाना छोटीसादड़ी में प्रकरण संख्या 291/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने वीरू उर्फ विरेन्द्र आंजना निवासी मरजीवी, थाना निम्बाहेड़ा को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि जब्त डोडाचूरा ललित सिंह उर्फ ललित आंजना निवासी बसेड़ा द्वारा सप्लाई किया जाना था। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी ललित आंजना को पुलिस ने 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पुलिस को यह पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी ललित आंजना ने मादक पदार्थ तस्करी के अवैध धंधे से भारी संपत्ति अर्जित की है। थानाधिकारी प्रवीण टांक ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(1) के तहत इन संपत्तियों को चिन्हित कर उनके फ्रीजिंग का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया। इसके पश्चात, सभी आवश्यक दस्तावेज भारत सरकार की अधिकृत 'कंपिटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर SAFEMA (FOP) एवं NDPS Act, नई दिल्ली' को प्रेषित किए गए। नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद संपत्ति फ्रीज करने की कार्यवाही की गई।

वित्तीय जांच में उजागर हुआ कि आरोपी ललित आंजना ने अवैध कमाई से गांव बसेड़ा में 3.5 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी लंबे समय से मेवाड़ क्षेत्र से मारवाड़ के बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, पाली और सिरोही जिलों में डोडाचूरा की तस्करी में सक्रिय था। आरोपी के खिलाफ सिरोही और पाली जिलों के विभिन्न थानों में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने आरोपी की अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति पर आधिकारिक रूप से फ्रीजिंग बोर्ड लगा दिए हैं और संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करों और उन्हें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story