छोटीसादड़ी के निकटवर्ती गांव गोमाना में आज देर शाम को पैंथर का मुमेंट देखने को मिला, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई।

नेशनल हाईवे 56 पर बड़ा हादसा

शहर के पास स्थित गोमाना गांव में शाम करीबन साढ़े सात बजे के लगभग गांव की तलाई की ओर से एक पैंथर दौड़ता हुआ गांव की ओर आया। इसी बीच नेशनल हाईवे 56 पर पैंथर और कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण भिड़ंत से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया, वहीं पैंथर गंभीर रूप से चोटिल होकर काफी देर तक सड़क के मध्य ही बैठा रहा।

मौके पर उमड़ी भीड़ और पैंथर का पलायन

टक्कर की जोरदार आवाज को सुनकर ग्रामीण और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान "कुछ लोग अपना-अपना फोन निकाल कर पैंथर का वीडियो बनाने लग गए।" करीब आठ मिनट तक पैंथर सड़क पर ही बैठा रहा। अंततः लोगों की बढ़ती भीड़ एवं हो हल्ला सुनकर पैंथर पुनः तेज गति से जिधर से आया था, उधर की ओर ही दौड़ पड़ा। पैंथर के सड़क पर बैठने और फिर अचानक भागने की इस घटना से पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story