छोटीसादड़ी। पंचायती राज चुनाव को लेकर छोटीसादड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और पूर्व यूडीएच मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी लगातार गांवों का दौरा कर जनसंपर्क में जुटे हैं। दोनों नेताओं के दौरों, चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन, कार्यकर्ताओं की बैठकों और जनसभाओं से गांवों में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। सुबह अलसुबह शुरू होने वाला प्रचार अभियान देर रात तक जारी रह रहा है।

शनिवार को विधायक श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। उन्होंने हड़मतिया कुंडाल, सेमरथली, अचलपुरा, चांदोली, प्रतापपुरा, हरिपुरा, पीथलवड़ी, गणेशपुरा, स्वरूपगंज, गोमना और बसेड़ा सहित विभिन्न गांवों में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित बैठकों और जनसभाओं में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

कृपलानी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी समन्वय के साथ चुनाव प्रचार में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, जिला परिषद प्रत्याशी कैलाश गुर्जर, सुमन मीणा, कमलेश पाटीदार, विद्या देवी पाटीदार, जगदीश धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायती राज चुनाव में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और विधायक श्रीचंद कृपलानी की लगातार सक्रियता से क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आई है। दोनों नेता अपने-अपने दल के प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। गांवों में छोटी बैठकों से लेकर बड़ी जनसभाओं तक का सिलसिला जारी है। चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ प्रत्याशी और उनके समर्थक भी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में गांवों की चौपालों, चौराहों और चाय की थड़ियों पर भी चुनावी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद की सीटों पर अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस और भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे, विकास कार्य और प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि चुनावी चर्चाओं के प्रमुख विषय बने हुए हैं।

आगामी दिनों में दोनों दलों की चुनावी रणनीति, नेताओं के दौरे और मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों की पहुंच पर सबकी निगाहें रहेंगी। फिलहाल छोटीसादड़ी क्षेत्र के गांवों में चुनावी गतिविधियां चरम पर हैं और कांग्रेस-भाजपा के बीच राजनीतिक मुकाबला लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story