छोटी सादड़ी: पंचायत कार्यालयों पर ताले से ग्रामीण परेशान, जांच की मांग
अचलपुरा सहित एक दर्जन ग्राम पंचायतों में समय पर कार्यालय नहीं खुलने और विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

छोटी सादड़ी की अचलपुरा ग्राम पंचायत में कार्यालय बंद होने और बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते स्थानीय ग्रामीण।
छोटी सादड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत कार्यालयों पर लटके ताले अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। क्षेत्र की करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में कई दिनों से पंचायत कार्यालय बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत अचलपुरा में पंचायत भवन नियमित रूप से नहीं खुल रहा है।
नियमों की अनदेखी और बंद कार्यालय
पंचायत भवन के बाहर लगे बोर्ड पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय खुला रहने का समय लिखा है, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी और सचिव की लापरवाही के कारण अक्सर पंचायत भवन पर ताला लगा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि "दिनभर कार्यालय बंद रहने के बावजूद पंचायत भवन में लाइट जलती रहती है, जबकि सरकार लगातार बिजली बचाने का संदेश दे रही है।"
बदहाल सफाई व्यवस्था और घटिया निर्माण
गांव में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से कई जगह गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि "कुछ नालियों का निर्माण घटिया होने के कारण उनका पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।"
अधिकारियों की बेरुखी और कर्मचारियों की मनमानी
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों, ग्राम विकास अधिकारी और जिला परिषद प्रतापगढ़ के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वे फील्ड में होने की बात कहकर जवाब देते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि "कई कर्मचारी सोमवार को देर से आते हैं और शुक्रवार से ही घर जाने की तैयारी शुरू कर देते हैं।"
ऐसे में पंचायत कार्यालय सप्ताह में मुश्किल से दो-तीन दिन ही खुल पाता है, जिससे प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं।
कार्रवाई और जांच की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पंचायत कार्यालयों को नियमित रूप से खुलवाया जाए। साथ ही गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और सफाई के नाम पर हो रहे कथित फर्जी भुगतान की जांच की भी मांग की है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
