समस्त नगरवासियों द्वारा नगर में पहुंची नवकार रथ यात्रा का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। नगर के हृदय स्थल गांधी चौराहा से इस रथ यात्रा का नगर में मंगल प्रवेश हुआ, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होता हुआ आदिनाथ जैन मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ।

रथ यात्रा का उद्देश्य और संघपूजा

यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह के सम्मुख "नवकार रथ यात्रा के उद्देश्य के ऊपर प्रकाश डाला गया"। धार्मिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाते हुए, तत्पश्चात पधारे हुए सभी महानुभावों की संघपूजा शांतिलाल, अनिल कुमार, दिनेश कुमार मारू परिवार द्वारा की गई।





जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति

इस मांगलिक अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्री संघ के संरक्षक, अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण तथा साधु मार्गी संघ के संरक्षक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ में दोनों ही संघ के महिला मंडल की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया।

Updated On
Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story