छोटीसादड़ी: नगरपालिका की कार्रवाई में 8 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
अधिशाषी अधिकारी मुकेश मोहिल के निर्देश पर टीम ने विभिन्न दुकानों पर की छापेमारी, भविष्य में उपयोग पर भारी जुर्माने की दी चेतावनी।

राज्य सरकार के सख्त निर्देशों की अनुपालना में छोटीसादड़ी नगरपालिका प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अधिशाषी अधिकारी मुकेश मोहिल के कुशल निर्देशन में बुधवार को नगर पालिका की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी करते हुए पॉलिथिन जप्ती की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। अभियान के दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों और संस्थानों से कुल आठ किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथिन बरामद कर उसे अपने कब्जे में लिया।
कार्यवाही के दौरान नगरपालिका कर्मियों ने न केवल प्रतिबंधित सामग्री को जब्त किया, बल्कि दुकानदारों और आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसका उपयोग न करने की पुरजोर समझाइश भी की। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी जारी की है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान प्रतिबंधित पॉलिथिन का भंडारण या उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर आर्थिक जुर्माना वसूलने के साथ-साथ आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नगरपालिका की इस सक्रियता से क्षेत्र के व्यापारियों और उपभोक्ताओं में हड़कंप व्याप्त है, वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने इस कदम की सराहना की है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
