छोटीसादडी। आगामी 16 मार्च को हिंदू धर्मशाला में स्व. मनीष सोनी 'चप्पू' के तृतीय स्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन स्थानीय चिकित्सालय एवं पुलिस थाना टीम द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के समाजसेवी अशोक सोनी के सुपुत्र स्व. मनीष सोनी के तृतीय स्मरण दिवस पर इस विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

प्रशासनिक टीम द्वारा पोस्टर विमोचन और अपील

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उप जिला चिकित्सालय एवं पुलिस थाना टीम द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जीवनरक्षकों से विनम्र अनुरोध करते हुए "मानव-सेवा के इस पुनीत कार्य में रक्तदान कर सहभागिता प्रदान करने की अपील" की है।





रक्तदाताओं के लिए विशेष बीमा सुरक्षा योजना

आयोजित पोस्टर के अनुसार, इस शिविर में सम्मिलित होने वाले रक्तदाताओं के लिए विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। शिविर में रक्तदाताओं हेतु एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा विशेष रूप से नारीशक्ति रक्तदाताओं हेतु दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा 'द ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी' द्वारा किया जाएगा।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सामूहिक सहयोग

इस पुनीत कार्य में नगर की जीवनरक्षक सोसायटी, भारत विकास परिषद, श्री घाटीवाले बालाजी समिति, रॉयल ग्रुप सेवा संस्थान, महावीर इंटरनेशनल, इनोवेटिव लेजेंट ग्रुप, स्वर्णकार समाज एवं परिवार सहित क्षेत्र की समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने विशेष अपील की है।

Updated On
Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story