छोटीसादड़ी: अखेपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
धोलापानी थाना क्षेत्र के अखेपुर जंगल में मांगीलाल मीणा का शव मिलने से सनसनी, पिता ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी।

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी स्थित अखेपुर जंगल में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर छानबीन करती धोलापानी थाना पुलिस और उपस्थित ग्रामीण।
छोटीसादड़ी। धोलापानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अखेपुर जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही धोलापानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर छोटीसादड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान कालाकोट के नयाफला निवासी मांगीलाल पुत्र भेराजी मीणा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार मांगीलाल शुक्रवार रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसने घर से निकलते समय बताया था कि वह नाथद्वारा स्थित पाउडर फैक्ट्री में काम पर जा रहा है।
शनिवार सुबह अखेपुर जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना मिली। मृतक के पिता भेरा मीणा ने धोलापानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कुछ निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध हालात में हुई यह मौत क्षेत्र में भय और आक्रोश का विषय बन गई है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
