छोटीसादड़ी महाशिवरात्रि मेले में आदिवासी संस्कृति की धूम, उमड़ी भीड़
नगरपालिका द्वारा आयोजित आठ दिवसीय मेले के चौथे दिन पारंपरिक परिधानों में सजे हजारों ग्रामीणों ने शिरकत की और हाट-बाजार में जमकर खरीदारी की।

छोटीसादड़ी में आयोजित आठ दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के चौथे दिन पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे आदिवासी अंचल के ग्रामीण और युवक-युवतियां आनंद लेते हुए।
छोटीसादड़ी। नगरपालिका द्वारा होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले आठ दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के मंगलवार को आदिवासी अंचल क्षेत्र के लोगों ने उमंग एवं उल्लास के साथ मेले में शिरकत की। मेले में बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन उमड़े और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा गया। बच्चों व युवक-युवतियों ने झूले, कुल्फी व गन्ने के रस का भरपूर आनंद लिया। युवाओं की टोलियों ने जोश में कुर्राट भरी, जिससे पूरा मेला परिसर गूंज उठा।
पारम्परिक परिधानों में बिखरी अंचल की संस्कृति
कई वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए होली पर्व पर नगर में आयोजित मेले का लुफ्त उठाने उपखण्ड़ क्षेत्र के आदिवासी अंचल क्षेत्र के लोग सुबह से ही एकत्रित होने लगे। पारम्परिक परिधान, चटख रंगों के साथ रंग-बिरंगी पोषाक पहने युवक-युवतियां अपनी मस्ती में झूमते गाते हुए अलग-अलग टोलियों में पहुंचना प्रारम्भ हुए। देर रात तक यहां आए सैकड़ों युवक-युवतियों के पारम्परिक परिधान सौंदर्य बिखेरते व एक दूसरे को मात देते दिखाई दिए।
हाट-बाजार में उमड़ी महिलाओं और युवाओं की भीड़
खिलौनों सहित खाद्य पदार्थ व श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं ने हार-कंगन, सेंव और जलेबी आदि की जमकर खरीदारी की। समाज की कई महिलाओं ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने में भी विशेष रुचि दिखाई। युवतियों ने मेले की यादों को संजोने के लिए हाथों पर अपनो के नाम गुदवाए और फोटो खिंचवाए। उधर महिलाओं ने घरेलू खरीदारी की तो बच्चों सहित युवक-युवतियों ने झूला झूलने का आनंद लिया।
बाजारों में रौनक और प्रशासन की मुस्तैदी
होली पर्व पर सुबह से ही बाजार में काफी चहल-पहल बनी हुई थी। मेले में बर्फ गोले, मिठाई, खिलौने, हार कंगन, माजम और हाथ गुदवाने आदि की दुकानें सजी थीं। मेले में स्थित तत्काल फोटो स्टुडियो पर फोटो खिंचाने के लिए युवक-युवतियों की लंबी भीड़ लगी रही। महाशिवरात्रि मेले के चौथे दिन जहाँ दिन भर ग्रामीण अंचल सहित नगर वासियों की भीड़ रही, वहीं पुलिस एवं प्रशासन मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
