छोटीसादडी: विश्व गौरैया दिवस पर मुक्तिधाम में लगाए 21 परिंडे
महावीर इंटरनेशनल द्वारा पक्षियों के लिए 21 परिंडे और 10 पक्षी घर स्थापित किए गए, साथ ही हृदय रोग से बचाव हेतु 100 जीवन रक्षक किट का वितरण हुआ।

छोटीसादडी के स्थानीय मुक्तिधाम में विश्व गौरैया दिवस पर परिंडे बांधते महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी और सदस्य।
छोटीसादडी। नगर के महावीर इंटरनेशनल का पर्यावरण सेवा अभियान के तहत महावीर इंटरनेशनल केंद्र के द्वारा विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्थानीय मुक्तिधाम में 21 परिंडे लगा उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से विलुप्त होती गौरैया और अन्य पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
पक्षी संरक्षण और दाना-पानी की व्यवस्था
महावीर इंटरनेशनल के सचिव लोकेश जायसवाल नें बताया की "विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर विलुप्त होती गौरैया एवं अन्य पक्षियों के संरक्षण हेतु मिट्टी के 21 परिंडे (सकोरे) लगाए गए, साथ ही 10 पक्षी घर लगा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई।" संस्था द्वारा की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुँचाना और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना है।
जीवन रक्षक किट का वितरण और उपयोगिता
इसी के साथ हार्ट अटेक की बीमारी से बचने के लिए 100 जीवन रक्षक किट वितरित किये गये। रीजन 7 के डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल दक नें जीवन रक्षक किट की उपयोगिता के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संतुलन बनाए रखना तथा समाज में जनजागरूकता फैलाना है। यह किट आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांटी गई है।
सेवा कार्य में उपस्थित सदस्य
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सरक्षक राज माल मुरडिया, रीजन 7 के डायरेक्टर कांतिलाल दक, अध्यक्ष कैलाशगिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सौभाग्य सिंह मेहता, गुणवन्त सोनी, अरविंद नाहर, शब्बीर भाई जर्मन, जसवंत कासमा, श्यामगिरी गोस्वामी, लोकेश रेगर, राकेश गायरी, बनवारी लाल जोशी, अनिल कुमार शर्मा एवं दिलीप द्रोणाचार्य शर्मा ने उपस्थित रह कर सेवा लाभ लिया गया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र द्वारा पर्यावरण और जीव दया के प्रति यह समर्पण अनुकरणीय है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
