जयचंद मोहिल की प्रतिमा खंडित करने का प्रयास, पार्क में नशेड़ियों के जमावड़े से बढ़ी नाराजगी
असामाजिक तत्वों पर पार्क में नशाखोरी करने और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगा है, परिजनों ने सीसीटीवी लगाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

छोटीसादड़ी के धोलापानी दरवाजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक जयचंद मोहिल पार्क में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पार्क में शराबियों और नशेड़ियों के जमावड़े तथा महापुरुष की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रेमचंद मोहिल ने छोटीसादड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में प्रेमचंद पिता जयचंद मोहिल ने बताया कि पार्क में रात के समय शराब पीने वालों और स्मैक का नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि असामाजिक तत्व पहले भी पूर्व विधायक जयचंद मोहिल की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर चुके हैं। कभी प्रतिमा पर कालिख पोत दी जाती है तो कभी उसके अंदर पटाखे छोड़कर उसे क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की जाती है। इन घटनाओं से समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 13 नवंबर की रात पार्क में नवनिर्मित प्रतिमा पर रंग-रोगन करवाया गया था। इसके बाद अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के पास पटाखे चलाए और उसकी नाक में पत्थर आदि डालकर उसे खंडित करने का प्रयास किया। प्रतिमा के साथ हुई इस छेड़छाड़ को लेकर फरियादी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रेमचंद मोहिल ने पुलिस से अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही पार्क में रात के समय शराब पीने और नशा करने के लिए एकत्रित होने वाले लोगों पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
