पुलिस थाना छोटीसादड़ी ने ब्याज पर रुपये देकर डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

उधार की राशि और सुरक्षा के दस्तावेज

सीआई प्रवीण टांक ने बताया कि नीमच दरवाजा निवासी अनिल पुत्र ओमप्रकाश पाटीदार ने रिपोर्ट दी कि उसे 45 हजार रुपये की आवश्यकता होने पर करीब 27 माह पहले अचलपुरा निवासी पंकज आंजना से उधार लिए थे। इस लेनदेन में यह तय हुआ था कि वह ब्याज सहित 6800 रुपये की मासिक किश्तों में कुल दस किश्तों में राशि चुकाएगा। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर उसने एक हस्ताक्षरित खाली चेक और 100 रुपये के स्टाम्प पर लिखित दस्तावेज भी दिया था।

अवैध वसूली का दबाव और विवाद

पीड़ित के अनुसार, बाद में उसने एकमुश्त राशि और ब्याज देने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने रुपये लेने से इनकार कर दिया और किश्तों में ही भुगतान करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि आरोपी अधिक ब्याज की अवैध वसूली करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने बताया कि 9 मार्च की शाम करीब 5-6 बजे पंकज आंजना और बिट्टू उर्फ रोनक वीरवाल उसके घर आए और किश्तों में रुपये देने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौच की।

खाली चेक का दुरुपयोग और जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने धमकी दी कि "यदि किश्तों में भुगतान नहीं किया तो ब्याज दोगुना कर देंगे और दिए गए खाली चेक में बड़ी राशि भरकर बैंक में लगाकर अधिक से अधिक रकम वसूल करेंगे।" साथ ही उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंकज पुत्र हरिराम आंजना (34) निवासी अचलपुरा और बिट्टू उर्फ रोनक पुत्र धर्मेश वीरवाल (26) निवासी अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे, छोटीसादड़ी को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में पुलिस आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है और अनुसंधान जारी है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story