केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा नगर एवं गांवों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए चलाई जा रही तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही और ढिलपोल रवैये के कारण स्वीकृत विकास कार्य भी समय पर धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। इसका खमियाजा स्थानीय जनता को अपनी सेहत गंवाकर भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक बेहद चिंताजनक और गंभीर मामला छोटीसादड़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर एक स्थित यादव मोहल्ला से सामने आया है, जहां गंदे पानी की निकासी के अभाव और कचरे से पटे नालों के कारण चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो चुका है और लोग विभिन्न प्रकार के रोगों की चपेट में आकर लगातार बीमार हो रहे हैं।

यादव मोहल्ला के वार्डवासियों ने इस नारकीय स्थिति से निजात पाने के लिए समय-समय पर नाले की सफाई और इसके नए सिरे से निर्माण को लेकर स्थानीय प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया, परंतु प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासनिक उदासीनता के चलते स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। गंदे पानी का ठहराव होने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप दिनों-दिन भयानक रूप लेता जा रहा है और पूरे वातावरण में असहनीय गंदगी पसर चुकी है। त्रस्त मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस नाले का निर्माण कार्य सरकारी तौर पर स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार द्वारा आज तक धरातल पर कोई कार्य आरंभ नहीं किया गया, जो प्रशासनिक मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा हैरान और विचलित करने वाली बात यह है कि इस अत्यधिक गंदगी से सटे नाले के ठीक पास ही एक सरकारी विद्यालय संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं, संवेदनहीनता की हद पार करते हुए नगरपालिका द्वारा इसी विद्यालय के ठीक सामने एक कचरा बॉक्स भी रखा गया है, जिसे महीनों भर तक खाली नहीं किया जाता। इस घोर लापरवाही के कारण विद्यालय में अध्ययनरत मासूम विद्यार्थियों को चौबीसों घंटे इसी बदबूदार और दूषित वातावरण में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अत्यधिक संख्या में पनप रहे मच्छरों और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों सहित स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों में विविध संक्रामक रोगों के साथ-साथ मलेरिया का भय बुरी तरह सताने लगा है। इस गंभीर स्वास्थ्य संकट को देखते हुए अब आक्रोशित वार्डवासियों ने पालिका प्रशासन से अविलंब नाले की सघन सफाई कराने और स्वीकृत नाला निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाने की पुरजोर मांग की है ताकि लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story