छोटीसादड़ी में महावीर इंटरनेशनल एवं रोटरी क्लब नीमच के सहयोग से बुधवार को एक और प्रेरणादायक नेत्रदान सम्पन्न हुआ। यह नेत्रदान स्वर्गीय भागवंती देवी पत्नी शांति लाल नाहर की स्मृति में उनके पुत्र अरविंद नाहर एवं अजीत नाहर द्वारा करवाया गया। महावीर इंटरनेशनल केंद्र के सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया कि यह केंद्र का 195वां नेत्रदान है।

नेत्र उत्सर्जन गोमाबाई नेत्रालय की टीम के कमलाशंकर नागदा एवं राजेश राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल छोटीसादड़ी केंद्र के अध्यक्ष कैलाशगिरी गोस्वामी, सचिव लोकेश जायसवाल, सुरेश कुमार जैन, विजय जैन, लक्ष्मीनारायण चौहान, ललित, धर्मचंद नाहर, सुनील नागोरी सहित नाहर परिवार की आशा, सुनीता, प्रिया एवं परिधि उपस्थित रहे।

महावीर इंटरनेशनल ने बताया कि इस नेत्रदान से दो जरूरतमंद लोगों को नई रोशनी मिल सकेगी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने नेत्रदान को महादान बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। नेत्रदान के इस मानवीय कार्य ने एक बार फिर समाज में सेवा, संवेदना और जीवनदान के संदेश को मजबूत किया।

Updated On
Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story