छोटीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र की अचलपुरा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जूडो, जिम्नास्टिक एवं योगासन का भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में योग में वीरपुर, जिम्नास्टिक में सेमरडा तथा जूडो में अचलपुरा ने जिला चैम्पियनशिप हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि C.B.E.O. कार्यालय के आर.पी. रामनारायण जनवा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य कारू लाल मीणा ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती सरिता शर्मा, पृथ्वीराज, बापूलाल, देवी लाल, राजकुमार कोट, रमेशचंद्र, जसपाल, दीपेश, हरिराम पटेल, मनोहर लाल एवं कन्हैयालाल उपस्थित रहे। समापन समारोह का संचालन अशोक कुमार भाटी ने किया। स्थानीय विद्यालय की छात्रा आराधाना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

प्रतियोगिता का विस्तृत प्रतिवेदन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं मुख्य निर्णायक विनोद कुमार खटीक ने प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों, खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं प्रतियोगिता की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य देवी लाल धाकड़ ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह के अंतिम चरण में प्रतियोगिता के प्रतीक ध्वज को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि नेनु मीणा को सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।

समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष और टीम भावना के निर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story