छोटीसादड़ी स्थित हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नेहरूजी के विचारों और आदर्शों को अपनाकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण प्रस्तुत कर अपने विचार भी व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। समारोह में गायत्री परिवार के संयोजक मार्तंड राव मराठा मुख्य अतिथि तथा शिक्षाविद् राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अकादमिक निदेशक डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने की। प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि मार्तंड राव मराठा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के युगपुरुष थे। उन्होंने अपनी दूरदर्शी नीतियों और विचारों के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया। विशिष्ट अतिथि राकेश शर्मा ने कहा कि नेहरूजी सदैव निर्धन एवं असहाय लोगों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। उनके द्वारा लागू की गई पंचवर्षीय योजनाएं देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुईं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के प्रिय होने के साथ ही दूरदर्शी एवं विकास के पथ प्रदर्शक थे। वे स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि देश का सेवक मानते थे। उन्होंने विद्यार्थियों से नेहरूजी के आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. दीपक मंडेला ने कहा कि बाल दिवस हमें अपने जीवन के साथ-साथ देश के विकास का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को नेहरूजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देश का गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं पायल पाटीदार एवं लक्षिता साहू ने भाषण प्रस्तुत कर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सपना बेस ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर राहुल जोशी, कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार यादव, प्रोफेसर भगवान लाल कामड़, गोविंद रजक, सुनीता रेगर, चौथमल मीणा, नितेष मीणा सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story