छोटीसादड़ी चैत्र नवरात्र मेला: आवरी माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
राजस्थान के छोटीसादड़ी में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आरोग्य देवी महामाया आवरी माता सहित विभिन्न शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मेले का आयोजन।

छोटीसादड़ी के माता का खेड़ा स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
छोटीसादड़ी। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर इन दिनों पूरा अंचल भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। देवी मंदिरों में सुबह से देर रात तक "जय माता दी" के जयकारों, शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
प्रमुख शक्तिपीठों पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आवरी माता, अंबे माता, शीतला माता और कामाख्या देवी सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। भक्त पूरे उत्साह और आस्था के साथ माता के दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को मेला परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रही। शाम होते-होते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे मेलार्थियों के कारण पूरा मेला परिसर खचाखच भर गया।
मेले की रौनक और व्यापारिक हलचल
मेले में सजे फैंसी, रेडीमेड, होजरी, मनिहारी और खिलौनों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं पावभाजी, पानीपुरी, चाट और अन्य व्यंजनों की दुकानों पर परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु स्वाद का आनंद लेते नजर आए। नौ दिवसीय इस विशाल मेले की रौनक तीसरे दिन ही चरम पर पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन सहित राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और गुजरात के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।
कठिन साधना और मनोरंजन का संगम
भक्त अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत, उपवास, निर्जल साधना और त्याग कर मां जगदंबा को प्रसन्न करने में जुटे हैं। कई श्रद्धालु नंगे पांव लंबी दूरी तय कर माता का खेड़ा स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माता के दरबार में पहुंचकर शीश नवाते हुए अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कर रहे हैं। मेले में मनोरंजन के साधनों ने भी आकर्षण बढ़ा दिया है। कोटा, नीमच, अजमेर और उज्जैन से आए झूले और राइड्स—जैसे कोलंबस, टोरा-टोरा, ड्रैगन, मिकी माउस, चकरी और जंपिंग—में बच्चे और युवा जमकर आनंद ले रहे हैं। आस्था, उत्साह और उल्लास के इस संगम ने पूरे अंचल को भक्ति की ऊर्जा से सराबोर कर दिया है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
