छोटीसादड़ी में समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत विकास परिषद के तत्वावधान में समाजसेवी एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमावत के जन्मोत्सव के अवसर पर 13 जून 2026, शनिवार को एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हिंदू धर्मशाला में प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें नेत्र रोगियों की जांच के साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन प्रक्रिया भी की जाएगी तथा साथ ही विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दसवां सेवा शिविर होगा, जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच का लाभ मिलेगा और उपयुक्त पाए जाने पर उन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा। साथ ही स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान को गति दी जाएगी।

जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमावत एवं शाखा अध्यक्ष अनिल बंबोरिया ने क्षेत्रवासियों, रक्तदाताओं और नेत्र रोगियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, और भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं रक्तवीर इसे सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

यह शिविर न केवल चिकित्सा सेवा और जनकल्याण का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story