छोटी सादड़ी: यादव मोहल्ला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में ज्ञापन
वार्ड 1 और 2 के निवासियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्लांट को आवासीय क्षेत्र से हटाने की मांग की है।

छोटी सादड़ी के यादव मोहल्ला निवासी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए।
छोटी सादड़ी। नगर के वार्ड नंबर 1 एवं 2 स्थित यादव मोहल्ला में घनी आबादी के बीच स्थापित किए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लामबंद होकर उपखंड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल, तहसीलदार राजकुमार सारेल एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश मोहिल को ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रस्तावित प्लांट को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से वार्डवासियों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थान आवासीय क्षेत्र के बिल्कुल मध्य में है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि प्लांट के संचालन से निकलने वाली दुर्गंध, प्रदूषण, संभावित रासायनिक प्रभाव और निरंतर मशीनों के शोर से जन-स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। निवासियों ने विशेष रूप से चिंता जताते हुए कहा कि प्लांट के ठीक सामने राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है, जिससे वहां पढ़ने वाले छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं भविष्य पर भी सीधा खतरा उत्पन्न हो सकता है।
जनहित को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस गंभीर विषय पर त्वरित संज्ञान लेने का आग्रह किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर प्रशासन द्वारा इस संबंध में उचित एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्डवासी उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठजन बसंतीलाल यादव, कैलाश गिरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, रोशन यादव, पार्षद भरत कुमार खटीक, राजेंद्र बिट्टू, एडवोकेट सुनील यादव, प्रकाश यादव, श्यामलाल यादव, मुकेश यादव, राधेश्याम मीणा, दीपक गिरी गोस्वामी, उत्तम, अनिल, सुमित, एडवोकेट पवन यादव, कन्हैया लाल, शुभम, रामलाल, महेश, नरेंद्र, सोहनसिंह, ईश्वरलाल, पुनीत, पूनमचंद, राजू, दीपेश, मोहनलाल, भगवती लाल तेली, जगदीश प्रजापत, रामप्रसाद तेली, मन्ना लाल, लक्ष्मीनारायण, सूरज, भोपराज, गजेंद्र, पप्पू, मदनलाल, दीपक और लोकेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
