छोटीसादडी । नगर के यादव मोहल्ला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को मेवाड़ यादव समाज द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाजजनों के सम्मान में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीमसिंह यादव, विशिष्ट अतिथि बसंती लाल यादव एवं यादव समाज विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह का विवरण

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के उपरना ओढ़ाकर स्वागत से हुई। सभा का संचालन पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर मेवाड़ यादव समाज द्वारा हाल ही में राजसमंद जिले की रेलमगरा तहसील स्थित सुरजवारी माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया गया कि वहां नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण के साथ-साथ संभागभर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो पूर्व आयोजन में सम्मिलित नहीं हो सके थे।

प्रेरणा और संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि "निरंतर आगे बढ़ना ही लक्ष्य की प्राप्ति का मूल मंत्र है।" विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजजन भीम सिंह यादव, बसंती लाल यादव, शैलेन्द्र सिंह यादव, सुगन उस्ताद, राधेश्याम यादव, वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद यादव, विनोद कुमार यादव, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार यादव, गजेंद्र कुमार, इंद्रमल, श्यामलाल यादव, सुरेश चंद्र यादव, मुकेश कुमार यादव, अंगूर यादव, मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन, प्रतिभावान विद्यार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story