छोटीसादड़ी में आयोजित समाज की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत गठन किया गया और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

छोटीसादड़ी में मारू औदिच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज की वार्षिक बैठक भंवर माता मार्ग स्थित समाज के नोहरे में रविवार को आयोजित हुई। पूर्व अध्यक्ष देवीलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी विकास योजनाओं पर विमर्श और नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत गठन करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष देवीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, मंत्री रमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष अनिल औदिच्य और नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया।

बैठक के दौरान समाज के संगठन को सशक्त बनाने और सर्वांगीण विकास पर सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा एवं प्रफुल्ल शर्मा द्वारा अपनी माता एवं दादी स्व. धापूबाई की स्मृति में जनहित में जल मंदिर निर्माण करवाने के पुनीत कार्य के लिए समाजजनों द्वारा उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संजय शर्मा को अध्यक्ष, ओमप्रकाश औदिच्य को मंत्री, रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष और जगदीश चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा एवं ओमप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में मुकेश शर्मा, कमलेश शर्मा और अशोक शर्मा को संगठन मंत्री, उत्कर्ष शर्मा, दीपक शर्मा और चंद्रेश कुमार जोशी को सहमंत्री, मदनलाल शर्मा और छोटूलाल शर्मा को भंडारपाल, प्रफुल्ल शर्मा को प्रवक्ता, ललित औदिच्य को मीडिया प्रभारी तथा राहुल शर्मा एवं कुलदीप शर्मा को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। राजेंद्र कुमार शर्मा, लोकेश शर्मा, गणपत शर्मा, हिमांशु जोशी, महेंद्र जोशी, मनोज जोशी, परीक्षित औदिच्य, सुशील औदिच्य, अनिल शर्मा एवं पुखराज शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। पदभार ग्रहण करते हुए अध्यक्ष संजय शर्मा ने समाज हित में पूर्ण निष्ठा और समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र औदिच्य ने किया। बैठक में वीरेंद्र कुमार औदिच्य, सुरेश चंद्र शर्मा, जमनालाल शर्मा, भगतराम शर्मा, राजमल शर्मा, भेरूलाल औदिच्य, राजेंद्र औदिच्य, नरेंद्र कुमार औदिच्य, नरेश चंद्र शर्मा, सुनील कुमार जोशी, रामप्रसाद शर्मा, नटवरलाल शर्मा, रवि भारद्वाज, मुकेश शर्मा एवं सुमित शर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन और पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story