भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रखर प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू मईड़ा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे उनके राष्ट्रभक्ति, समर्पण और संगठनात्मक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

हकरू मईड़ा ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का संचालन मंडल से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के जिस संकल्प को डॉ. मुखर्जी ने आगे बढ़ाया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई दिशा प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस दौरान बूंदी जिला प्रभारी गोपाल कुमावत ने भी डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रवि जोशी ने किया, जबकि आभार जिला प्रवक्ता केशुलाल लबाना ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story