बीकानेर बालिका हत्याकांड: सेन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बीकानेर के बज्जू में हुई दरिंदगी के विरोध में सेन समाज ने प्रतापगढ़ मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की।

बीकानेर में बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में प्रतापगढ़ मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते सेन समाज के लोग और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का दृश्य।
घटना का विवरण और आक्रोश
राजस्थान के बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। जिला सेन समाज की ओर से आज प्रतापगढ़ मिनी सचिवालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा। इस हृदयविदारक घटना से पूरा समाज आहत है और भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में बज्जू क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। लोगों का कहना है कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
लापता होने से शव मिलने तक का घटनाक्रम
ज्ञापन में बताया कि:
- बालिका 21 फरवरी को परीक्षा देने घर से निकली थी और लापता हो गई।
- बाद में उसका शव रोही क्षेत्र में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन और प्रमुख मांगें
आक्रोशित सेन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं:
- सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी।
- फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोरतम सजा दिलाना।
- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व डेयरी बूथ आवंटन।
- एक करोड़ रुपये का मुआवजा।
- भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना।
आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा और बालिका को न्याय मिलने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
