अरनोद: अचनारा ग्रामीण सेवा शिविर में महिला को मिला आवासीय पट्टा
कचनारा निवासी तुलसीबाई के वर्षों से लंबित आवेदन पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई कर शिविर में ही मालिकाना हक प्रदान किया।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एक महिला लाभार्थी को आवासीय पट्टा सौंपते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अरनोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अचनारा में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक महिला को वर्षों से लंबित आवासीय पट्टे का लाभ मौके पर ही मिल गया। मकान का वैधानिक मालिकाना हक मिलने पर लाभार्थी ने राज्य सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित शिविर में कचनारा निवासी तुलसीबाई पत्नी भेरूलाल ने पूर्व में दिए गए आवासीय पट्टे के आवेदन की जानकारी अधिकारियों से ली। इस पर उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिविर के दौरान ही उन्हें आवासीय पट्टा जारी कर दिया।
तुलसीबाई ने बताया कि अब तक उनके पास मकान का कोई दस्तावेज नहीं था, जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। आवासीय पट्टा मिलने के बाद उन्हें मकान का वैधानिक मालिकाना हक प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय योजना का लाभ भी मिल चुका है।
इसी शिविर में वर्षों से लंबित भूमि बंटवारे के एक विवाद का भी आपसी सहमति से समाधान कराया गया। तहसीलदार नितिन मेरावत के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और मौके पर ही नियमानुसार भूमि का बंटवारा कराया।
तहसीलदार नितिन मेरावत ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान करना है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल रही है। अचनारा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आवासीय पट्टा वितरण और भूमि विवाद के समाधान जैसी कार्रवाई प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण का उदाहरण बनी।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
