अरनोद थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में ट्रॉली से देशी खाद बिखेर रहे थे और ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार ट्रॉली से टच हो गया।

कैसे हुआ यह हृदयविदारक हादसा

जानकारी के अनुसार खरखड़ा निवासी गोवर्धन डांगी (60) पुत्र अमृतराम डांगी अपने पुत्र नरेंद्र डांगी (25) के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का झूलता हुआ तार ट्रॉली के संपर्क में आ गया, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में ट्रॉली से देशी खाद बिखेर रहे थे और ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार ट्रॉली से टच हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा

आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को संभालते हुए निजी वाहन की मदद से अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

अरनोद अस्पताल की बदहाली और स्ट्रेचर की कमी

हादसे के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की कमी भी सामने आई। अस्पताल में केवल एक ही स्ट्रेचर होने के कारण दोनों शवों को मोर्चरी तक ले जाने में परेशानी हुई और अंततः निजी वाहन की सहायता से शवों को मोर्चरी पहुंचाना पड़ा। बताया जा रहा है कि नए अस्पताल भवन से मोर्चरी की दूरी करीब 600 मीटर है और वहां तक पक्की सड़क भी नहीं बनी है।

ग्रामीणों में आक्रोश और विभाग से मांग

ग्रामीणों का कहना है कि "क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।" ग्रामीणों ने बिजली विभाग से झूलते तारों को ठीक कराने और अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story