अरनोद। उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गौतमेश्वर धाम के मेला मैदान पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय का रुख किया और तहसीलदार नितिन मेरावत को एक ज्ञापन सौंपते हुए मैदान को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने की सख्त मांग की है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया कि गौतमेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मेला मैदान तक हुए अनधिकृत कब्जों के कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान शेष नहीं बचा है, जिसके चलते मेले और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान अव्यवस्था चरम पर रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन अतिक्रमणों के कारण आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती है, तथा पूर्व में भी कई अप्रिय घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ज्ञापन में ग्राम पंचायत पर भी उदासीनता का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में पर्याप्त ध्यान न देने की बात कही गई है।

प्रशासन से तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए ग्रामीणों ने जोर दिया कि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विवश होकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story