प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में भारत जनगणना आयोग एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में तहसील अरनोद एवं नगर पालिका अरनोद के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित जनगणना मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण उपखंड अरनोद के मॉडल स्कूल नागदेड़ा में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया था। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में उपखंड जनगणना अधिकारी योगेश सिंह देवल एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी नितिन मेरावत ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य को जवाबदेही, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए प्रत्येक कार्मिक को पूरी गंभीरता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, सर्वे कार्य, डेटा संकलन एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड में आने वाली संभावित समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य निष्पादन सुचारु रूप से हो सके।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी निलेश कुमार वैरागी, राहुल खटीक, फील्ड ट्रेनर धर्मेंद्र वीरवाल, श्यामसुन्दर सुखवासी, आदर्श दवे, बलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन के साथ ही प्रशिक्षण का प्रथम बैच औपचारिक रूप से संपन्न हुआ।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story