प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड कार्यालय सभागार में जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में तहसील अरनोद एवं नगर पालिका अरनोद के सुपरवाइजर और फील्ड ट्रेनर शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार नितिन मेरावत ने की। उन्होंने फील्ड स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही HLO ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों के निराकरण तथा HLB मैप कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

नितिन मेरावत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी कार्य दिवसों में मकान सूचीकरण कार्य को पूर्ण शुद्धता और तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका अरनोद कचरू लाल मालवीय, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी तहसील अरनोद निलेश कुमार बैरागी, अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका अरनोद राहुल खटीक, जनगणना लिपिक जगदीश तोमर सहित फील्ड ट्रेनर एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति, तकनीकी समन्वय और मैदानी स्तर पर कार्य निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में अरनोद में आयोजित यह बैठक कार्य की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story