धरियावद 10 अप्रैल। धरियावद नगर के अरिहन्त शिक्षण संस्थान के अरिहन्त विद्यापीठ ओर द सनराइज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। संस्थान प्रमुख महेंद्र चंपावत एवं लोकेश चंपावत के सानिध्य निर्देशन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में संस्थान के कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में प्रथम आने वाले विधार्थियों सहित संस्थान के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का तिलक माल्यापर्ण व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।

विज्ञान वर्ग में नटवर और अक्षी ने बढ़ाया जिले का मान

संस्थान के महेंद्र चंपावत के अनुसार अरिहन्त विद्यापीठ के कक्षा 12 वी के विधार्थी नटवर लबाना के विज्ञान वर्ग में जिले में 97 प्रतिशत एवं संस्थान की अक्षी दोषी ने 96.60 प्रतिशत अंक विज्ञानवर्ग (अंग्रेजी माध्यम) में प्राप्त कर प्रतापगढ़ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया जिसपर दोनों विधार्थियों का विशेष सम्मान हुआ। अरिहंत विद्यापीठ के नटवर लबाना ने विज्ञान वर्ग में 97 प्रतिशत और अक्षी दोषी ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतापगढ़ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।

बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सितारों का सम्मान

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा परिणाम में पलक बरंडा, प्रिंसेस सेठ, नमन दोषी, नंदिनी शर्मा, मोनल दोषी, हर्ष पालीवाल, काँची दोषी, प्रेक्षा दोषी, दक्ष टेलर, अग्रिम जैन, जगदीश गायरी, यशवर्द्धन सिंह, हर्षित सक्सेना, लक्षसिंह पंवार और लक्षिता सोनी का 12 वी कक्षा में 90% से अधिक अंक लाने पर सम्मान किया गया। इसी क्रम में कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा परिणाम में द सनराइज स्कूल के ओनिष रजावत, भावना मीणा, सोहा गर्ग, उर्वशी शर्मा, यशिका शर्मा, खुशी पँवार, देशना सेठ का व अरिहन्त स्कूल के लक्षिता मीणा, वत्सल गौड़, प्रिंस धनगर आदि का सम्मान किया गया। संस्थान द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का तिलक माल्यार्पण व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया तथा 75% से अधिक अंक लाने वाले होनहारों को मैडल पहनाए गए। साथ ही 75% से अधिक अंक लाने वाले होनहार विद्यार्थियों का भी संस्थान द्वारा मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story