ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिली बड़ी राहत, मौके पर ही निस्तारित हुए कई लंबित प्रकरण
ग्राम पंचायत अचलपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को बड़ी राहत मिली। स्मार्ट मीटर वितरण, पट्टों का वितरण और राजस्व प्रकरणों के मौके पर निस्तारण से लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ।

अचलपुरा ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित लाभार्थी रामेश्वर दास (बाएं) को जमाबंदी में नाम संशोधन का दस्तावेज सौंपते उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल (दाएं) और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत अचलपुरा में आयोजित शिविर आमजन के लिए राहत का केंद्र बनकर उभरा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक ही स्थान पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया, जिससे ग्रामीणों को त्वरित प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिला।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों का निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर वितरित किए, वहीं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा तैयार किए गए पट्टों का वितरण कर पात्र लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। राजस्व विभाग ने भी कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण किया।
शिविर में पहुंचे रमेश दास के राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाम संबंधी त्रुटि को भी तत्काल सुधारा गया। उनकी जमाबंदी में दर्ज नाम को संशोधित कर सही रूप में ‘रामेश्वर दास’ दर्ज किया गया। लंबे समय से लंबित इस समस्या के समाधान पर रमेश दास ने शिविर प्रभारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित राहत मिली है।
शिविर में उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल, तहसीलदार राजकुमार सारेल, विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मेघवाल, भू-अभिलेख निरीक्षक कमलेश मेनारिया सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
